यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों से भारतीय राजदूत ने कहा- हालात तनावपूर्ण और अनिश्चित

यूक्रेन में भारतीय राजदूत ने गुरुवार को फंसे हुए भारतीय नागरिकों से संपर्क किया और उन्हें आगाह करते हुए कहा कि स्थिति अत्यधिक तनावपूर्ण और बहुत अनिश्चित है और निश्चित रूप से यह बहुत चिंता का कारण बन रही है।

यूक्रेन में भारतीय राजदूत पार्थ सत्पथी ने कहा, “मैं कीव से आपसे सम्पर्क कर रहा हूं। आज सुबह हम सभी इस खबर के साथ जागे कि यूक्रेन पर हमला हो गया है।”

उन्होंने सभी से शांत रहने और ²ढ़ता के साथ स्थिति का सामना करने का अनुरोध करते हुए कहा कि हवाई क्षेत्र बंद है, रेलवे की समयसारिणी अनिश्चित है और सड़कों पर भीड़भाड़ है। उन्होंने कहा कि कीव में भारतीय दूतावास खुला हुआ है और उसका कामकाज जारी है।

सत्पथी ने कहा, “मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कृपया आप जहां भी हों, अपने परिचित स्थानों पर रहें। जो लोग पारगमन (बीच रास्ते) में हैं, कृपया अपने परिचित स्थानों पर लौट आएं।”

सत्पथी ने कहा, “जो लोग यहां कीव में फंसे हुए हैं, कृपया कीव में अपने दोस्तों और सहयोगियों, विश्वविद्यालयों और समुदाय के अन्य सदस्यों से संपर्क करें, ताकि आप अस्थायी रूप से वहां ठहर सकें।”

उन्होंने कहा कि दूतावास यूक्रेन में भारतीय प्रवासियों से पहले ही संपर्क कर चुका है और उनसे अनुरोध किया है कि वे भारतीयों की अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ सहायता करें। सत्पथी ने कहा, “मेरे पास और दूतावास में बड़ी संख्या में कॉल आ रही हैं और हम मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यदि कोई गंभीर आपात स्थिति है, तो प्रदान की गई आपातकालीन लाइनों पर हमसे संपर्क करें।”

भारतीय राजदूत ने भारतीय मूल के नागरिकों से किसी भी अपडेट जानकारी के लिए दूतावास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम) को फॉलो करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अब तक कि स्थिति से अवगत है और इस कठिन परिस्थिति का समाधान खोजने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है।

इससे पहले दिन में, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने घोषणा की थी कि वे फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए यूक्रेन के आसपास के सभी पड़ोसी देशों के संपर्क में है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा के बाद यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। इस वजह से यूक्रेन में हजारों भारतीय फंस गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.