उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा सड़क हादसा, बारात से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी,14 लोगों की दर्दनाम मौत

उत्तराखंड के चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र से सड़क हादसे की दर्दनाकर खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात बारात लेकर लौट रही एक गाड़ी खाई में गिरी, जिसमें 14 बारातियों की मौत हो गई।

चंपावत से करीब 65 किमी दूर इस स्थान पर एक परिवार में शादी थी। ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने के बाद ये सभी लोग लौट रहे थे।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 3 बजकर 20 मिनट पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.