कंगाल पाकिस्तान की आवाम के पास खाने तक को पैसे नहीं!

कंगाल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसका खामियाजा वहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि धराशायी हुई अर्थव्यस्था की वजह से महंगाई आसमान छू रही है।

जिसकी वजह से वहां के लोग रोजमर्रा की चीजें तक नहीं खरीद पा रहे हैं। पड़ोसी मुल्क में दाल, चीनी, गैस, दूध, फल दूसरी चीजों के दामों में आग लगी हुई है। इमरान खान सरकार के भारत से कारोबार करने के फैसला पाकिस्तानी आवाम को भुगतना पड़ रहा है। वहां दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस वक्त  पाकिस्तान में चना दाल 160 रुपये, मूंग की दाल 170 रुपये, मसूर दाल 130 रुपये और अरहर की दाल 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।

दाल के अलावा दूध की कीमतों में भी भारी इजाफा हो गया है। इस वक्त दूध दोगुना से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। वहां एक लीटर दूध की कीमत 100 से 120 रुपये प्रति लीटर तक है। इतना महंगा दूध होने की वजह से गरीब तब दूध ही नहीं पी पा रहा है। एक किलो चीनी के लिए भी पाकिस्तानियों को 80 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि एक रोटी की कीमत 40 रुपये तक पहुंच गई है। खाने की चीजों के साथ ही पाकिस्तान में खाना पकाने का साधन भी महंगा हो गया है। कूकिंग गैस और पेट्रोल की कीमत में आग लगी हुई है। पाकिस्तान में फिलहाल एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117 रुपये है।

आपको बता दें कि इस वक्त इमरान खान के पाकिस्तान में डॉलर की कीमत भारत के मुकाबले दोगुनी है। भारत में एक डॉलर की कीमत जहां 71 रुपये 14 पैसे है वहीं पाकिस्तान में एक डॉलर की कीमत 159 रुपये 76 पैसे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.