उत्तरकाशी में बादल फटने से कोहराम, 17 की मौत, दर्जनों मकान जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए हेलीकॉप्टर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मोरी तहसील में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है, और दर्जनों मकान तबाह हो गए हैं।

भारी बारिश और बादल फटने के बाद मोरी तहसील का माकुड़ी गांव, टिकोची और आराकोट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इस इलाके में चारों तरह तबाही का मंजर है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि माकुड़ी में मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बादल फटने के बाद इलाके की सकड़े तबाह हो गई हैं। ऐसे में राहत और बचाव का काम करने में एसडीआरएफ और आटीबीपी की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर रास्तों के तबाह होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दो हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

अब तक कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस आपदा में जिन लोगों के मकान तबाह हो गए हैं, उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। करीब 170 प्रभावितों को वन विश्राम गृह भेजा गया है। प्रभावित इलाके में एसडीआरएफ की ओर से आपदा राहत पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।

रविवार को मोरी तहसील में बादल फटा था। इस बात की सूचना यहां के एसडीएम ने दी थी। शुरूआत में एसडीएम ने बताया था कि पांच लोग लापत हैं। प्रशासन ने बताया था कि बादल फटने के बाद से आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया था।   

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.