उत्तराखंड: चकराता और पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दिवाली मनाने जा रहे थे घर

उत्तराखंड के चकराता और पिथौरागढ़ में दिवाली पर दो दर्दनाक हादसे हुए हैं। ये लोग दिवाली मनाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ और चार लोगों की मौत हो गई है।

चकराता के लोखंडी-कोटी संपर्क मार्ग पर बोलेरे जीप बेकाबू होकर पलट गई है। जीप के पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक किशोर की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जीप के पलटते ही कुछ लोग खाई में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से एक व्यक्ति लापता है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है।

वहीं, दूसरा हादसा पिथौरागढ़-घाट एनएच पर हुआ। यहां पर एक डंपर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में किशोर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट में जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, जमराड़ी से डंपर पिथौरागढ़ आ रहा था। चुपकोट बैंड के पास डंपर बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.