फिर जिंदा हुआ बगदादी, कहा- सीरिया का बदला श्रीलंका में लिया

आतंकी संगठन ISIS का मुखिया अबु-बकर अल बगदादी अभी भी जिंदा है। कई बार उसके मरने की खबर आने के बाद अब करीब 5 साल के बाद उसका नया वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि बगदादी तीन लोगों से बात कर रहा है और कह रहा है। कह रहा है कि उसने सीरिया का बदला श्रीलंका में ले लिया है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां शूट किया गया है। ये भी नहीं पता चल पाया है कि ये वीडियो असली है या फिर प्रौपेगेंडा वीडियो है। इससे पहले 2014 में बगदादी का वीडियो  सामने आया था।

आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले ही श्रीलंका में सिवसिलेवार धमाके हुए थे। जिसमें 300 ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले के कुछ दिन बार ISIS ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस हमले के बाद कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। जबकि 29 अप्रैल को वहां की सरकार ने एक सख्त कदम उठाते हुए किसी के भी बुर्का, नकाब या ऐसी कोई भी चीज पहनने पर रोक लगा दी जिससे चेहरा ढका हो।

आपको बता दें कि ISIS के खिलाफ चली लड़ाई फरवरी में खत्म हो गई। अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेना और सीरिया डेमोक्रैटिक फोर्स ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए बड़े पैमाने पर आतंकियों का सरेंडर कराया था। बागजू की लड़ाई के बाद आतंकियों में इस कदर डर देखा गया था कि वो सैनिकों पर हमला करने के बजाए लाइन लगाकर सरेंडर करते दिखे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.