राहुल गांधी की नागरिकता पर बढ़ा विवाद, देना होगा जवाब

नागरिकता विवाद पर राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर ब्रिटिश नागरिकता पर जवाब देने के लिए कहा है।

गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी से कहा है कि वो 15 दिन में बताएं कि वो ब्रिटिश नागरिक हैं या नहीं। गृह मंत्रालय ने सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर राहुल को ये नोटिस भेजा है। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी शिकायत में कहा था 2003 में ब्रिटेन में Backops लिमिटेड नाम की एक कंपनी रजिस्टर्ड की गई थी। स्वामी ने दावा किया है कि राहुल गांधी इस कंपनी में डायरेक्टर थे। 2005 और 2006 में इस कंपनी ने अपना जो रिटर्न दाखिल किया था। उसमें राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया था। सुब्रमण्यम स्वामी ने 29 अप्रैल को ये खत लिखा है। राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर वो 21 सितंबर 2017 को भी शिकायत कर चुके हैं।

कांग्रेस ने स्वामी के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ”राहुल गांधी जन्म से भारतीय हैं और पार्टी बीजेपी सांसद के दावे को खारिज करती है। मोदी के पास बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। ब्लैक मनी पर कोई जवाब नहीं है इसलिए वह झूठे आरोपों के सहारे नोटिस जारी कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।”

आपको बता दें कि इससे पहले अमेठी के प्रत्याशी ध्रुव लाल के वकील ने रिटर्निंक ऑफिसर से शिकायत की थी कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता ली थी। उन्होंने राहुल गांधी का नामांकन रद्द करने की मांग की थी। राहुल गांधी के नामांकन की स्क्रूटनी के दौरान चार लोगों ने उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई। राहुल को ब्रिटिश नागरिक बताया गया। हालांकि बाद ने निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन सही पाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.