न्यूजीलैंड: मस्जिद में 51 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई फायरिंग की घटना तो याद ही होगी आपको, जिसमें हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 51 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

गिरफ्त में आरोपी को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। हमलावर ब्रेंटन टैरेंट पर आतंकी धाराओं के तहत केस चल रहा है। आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल ने कहा है कि उन्हें अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। केस की अगली सुनवाई अब 2020 में 4 मई को होगी।

अदालत ने आरोपी की मेडिकल जांच कराई है। आरोपी मानसिक रूप से सही पाया गया है। टैरेंट ऑस्ट्रेलियन मूल का फिटनेस इंस्ट्रक्टर है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कुछ दिन पहले कहा था कि ब्रेंटन टैरेंट ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है और वह कट्टरपंथी राइट विंग से जुड़ा रहा है।

आपको बता दें कि इसी साल 15 मार्च में शुक्रवार के दिन न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्चा में जब लोग जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान हमलावर ने लोगों पर फायरिंग कर दी थी। इसके साथ ही आरोपी ने हमले का लाइव वीडियो भी चलाया था। इस हमले में बांग्लादेश के खिलाड़ी बाल-बाल बच गए थे। दरअसल जिस वक्त आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, उसी वक्त बांग्लादेश के खिलाड़ी भी वहां नमाज पढ़ने जाने वाले थे।

हमले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया था। पेशी के दौरान भी वो मुस्कुराता रहा। अदालत में उसने खुद को फासिस्ट बताया और जमानत के लिए अनुरोध भी नहीं किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.