डोनाल्ड ट्रंप को हीरो क्यों मानता है न्यूजीलैंड की मस्जिद में हमला करने वाला आतंकी?

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग कर 49 से जयादा लोगों को मौत के घाट उतारने वाला आतंकी ब्रेंटन टैरेंट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना हीरो मानता है।

हमले के वक्त वो फेसबुक पर लाइव था। अंग्रेजी अखबार ‘दि सन’ के मुताबिक हमलावर ने अपने मैनिफेस्टो ‘दि ग्रेट रिप्लेसमेंट’ में हमले को अंजाम देने की वजह की बताई है। उसने लिखा, ”आक्रमणकारियों को दिखाना है कि हमारी जमीन कभी भी उनकी नहीं होगी। हमारे घर हमारे अपने हैं और जब तक एक श्वेत व्यक्ति रहेगा, तब तक वो कभी जीत नहीं सकते। ये हमारी जमीन है और वो कभी भी हमारे लोगों की जगह नहीं ले पाएंगे। थ्योरी के हिसाब से भले ही ये एक आतंकवादी हमला हो, लेकिन मेरा मानना है कि यह कब्जे वाली ताकत के खिलाफ एक कार्रवाई है।”

मैनिफेस्टो में आतंकी ने खुद को आम श्वेत बताया है। उसने अपने मैनिफेस्टो में तुर्की को नाटो देशों में शामिल करने पर भी ऐतराज जताया है। उसका मानना है कि तुर्की विदेश है और वो यूरोप का दुश्मन है। ब्रेंटन टैरेंट को फ्रांस के उदारवादी राष्ट्रपति भी पसंद नहीं है। वो उन्हें श्वेत विरोधी बताता है। उसने लिखा है कि यूरोपीय देशों पर हुए आतंकी हमले ने उसे बहुत दुखी किया है जिसके बाद उसने ये तय किया है कि लोकतांत्रिक, राजनीतिक हल के बजाए वो हिंसक क्रांतिकारी रास्ता अपनाना ही सही है।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार की सुबह एक बंदूकधारी हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसमें 49 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई। जबकि 40 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त मस्जिद में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जिस वक्त हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया उसी वक्त बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए प्रवेश करने वाले थे और बाल-बाल बच गए। सभी खिलाड़ी सुरक्षित है। इस हमले के बाद शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.