वीडियो: भगोड़े नीरव मोदी ने बदल लिया है अपना हुलिया, आप ने देखा क्या ?

देश से फरार होने के बाद पहली बार नीरव मोदी की तस्वीर सामने आई है। वो लंदन की सड़कों पर घूमता मिला। पहली नजर में आप उसे पहचान भी नहीं पाएंगे।

बैंकों से 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला कर फरार होने वाले जिस नीरव मोदी की भारतीय जांच एजेंसियां तलाश कर रही हैं, उसने अपना रूप बदल लिय है। देश से फरार होने के बाद पहली बार नीरव मोदी की तस्वीर सामने आई है। वो लंदन की सड़कों पर घूमता मिला। पहली नजर में आप उसे पहचान भी नहीं पाएंगे। नीरव मोदी ने दाढ़ी बढ़ा ली है। ड्रेसअप का तरीका भी बदल गया है। नीरव मोदी के बीच सड़क पर कैमरे में इंग्लैंड के अखबार टेलीग्राफ ने कैद किया। अबार के संवाददाता ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी से कई सवाल किए, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जबाव नहीं दिय।

इससे पहले पीएनबी घोटाले के आरोपी और फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी का अलीबाग स्थित बंगला शुक्रवार को ढहा दिया गया था। बंगले को 30 किलो डायनामाइट का इस्तेमाल ढहाया गया। समुद्र तट के पास बने इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए थी। इसे तोड़ने का काम 25 जनवरी से ही शुरू हो गया था, लेकिन काफी मजबूत होने की वजह से इसे डायनामाइट से ढहाने का फैसला किया गया। आपको बता दें कि हाल में ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नीरव मोदी की 147.72 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है।

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। दोनों पर 13 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। दोनों आरोपी देश छोड़कर भाग गए हैं। इस मामले में जांच का जिम्मा सीबीआई और ईडी को सौंपा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.