Categories: IndiaIndia NewsNews

जानिए दिल्ली के मेट्रो एक्सटेंशन रूट का किन यात्रियों को मिलेगा फायदा?

दिल्ली एनसीआर के लोगों का सफर अब और सुहाना होगा। अब तक सिटी सेंटर तक जाने वाली मेट्रो की ब्लू लाइन शनिवार से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो के इसी सेक्शन का उद्घाटन किया। नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो दौड़ने से पूरे एनसीआर के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक पूरी तरह से एलिवेटेड इस मेट्रो सेक्शन में 6 स्टेशन हैं। नोएडा सिटी सेंटर से शुरू होकर सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी तक ये विस्तार हुआ है।

नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक इस मेट्रो लाइन की कुल दूरी 6.6 किलोमीटर की है। दिल्ली मेट्रो का ये एक्सटेंशन कॉरिडोर ब्लू लाइन को हाल ही में खोली गई एक्वा लाइन के और करीब लाएगा। ब्लू लाइन का सेक्टर-52 स्टेशन, एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन के बेहद करीब है। दोनों स्टेशनों के बीच करीब 300 मीटर की दूरी है। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज को मंजूरी मिल चुकी है। चौथे फेज के तहत रिठाला-बवाना-नरेला, जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम, मुकुंदपुर-मौजपुर, इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, एरोसिटी-तुगलकाबाद और लाजपतनगर-साकेत जी ब्लाक स्टेशन बनाए आएंगे। चौथे फेज की मेट्रो शुरू होने में करीब 45 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.