पाकिस्तान के पीएम इमरान खान क्यों चाहते हैं 2019 में मोदी की सत्ता में हो वापसी?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान चाहते हैं कि भारत में एक बीजेपी की सत्ता में वापसी हो और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें। इमरान खान ने कहा है कि अगर बीजेपी दोबारा चुनाव जीती तो इंडिया के साथ शांति वार्ता को लेकर अच्छा रहेगा।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों का वोट अपने पक्ष में लाने के लिए विरोधियों पर वार कर रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी भी विरोधी दल पर जमकर हमले कर रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर विपक्षी पार्टियों को पाकिस्तान का हितैशी बता चुके हैं। बीजेपी अध्यक्ष भी कह चुके हैं कि अगर कांग्रेस जीती तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे। इन सब के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान चाहते हैं कि भारत में एक बीजेपी की सत्ता में वापसी हो और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें। इमरान खान ने कहा है कि अगर बीजेपी दोबारा चुनाव जीती तो इंडिया के साथ शांति वार्ता को लेकर अच्छा रहेगा। साथ ही इमरान खान ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो शायद ये मुमकिन नहीं होगा।

इसके साथ इमरान खान ने ये भी उम्मीद जताई है कि अगर मोदी सरकार 2019 में वापसी करती है तो कश्मीर का हल भी निकल सकता है। पाकिस्तान के पीएम ने मोदी की तुलना इजरायल के पीएम बेंजमिन नेतन्याहू से करते हुए कहा कि मोदी उनकी ही तरह भय और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा, ”लोकसभा चुनाव पर किए गए सर्वों में साफ है कि पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले और उसपर भारत सरकार की तेजी से प्रतिक्रिया के बाद मोदी और बीजेपी को देशभक्ति की लहर से फायदा मिला है। उम्मीद थी की अगर कुछ हफ्ते में मोदी के खिलाफ चुनाव पलटता तो भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता था।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

14 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.