विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने के बाद पाकिस्तान का दोगलापन आया सामने, पाक के विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान

भारत द्वारा पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद के जुड़े होने का सबूत देने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने कहा था कि वो डोजियर के तहत आतंकियों पर कार्रवाई करेंगे।

भारत से सूबत मिलने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का दोगलापन सामने आया है। जैश पर कार्रवाई करने की बजाय उलटे उसका समर्थन किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमला नहीं किया था। पुलवामा हमले पर पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि 14 फरवरी को जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्‍मद जिम्‍मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले की जिम्‍मेदारी जैश ने नहीं ली है। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्‍तान में मौजूद कुछ लोगों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के शीर्ष आतंकियों से संपर्क किया लेकिन, उन्‍होंने इस हमले की जिम्‍मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी।

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर जैश के ठिकानों पर बमबारी की थी। इस हमले में जैश के सैकड़ों आतंकी मारे गए थे। भारत द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया था। इस बीच पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का बयान आया था कि उनका देश जंग नहीं चाहता है। उन्होंने कहा था कि भारत पुलवामा हमले से जुड़े सूबत हमें दे। उनका देश आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। भारत ने पाकिस्तन को सबूद दिया, लेकिन अब पाकिस्तान ने कार्रवाई करने से ही मना कर दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.