देश के ‘अभिनंदन’ को टीम इंडिया का सलाम

टीम इंडिया ने एक टी-शर्ट जारी की जिसपर विंग कमांडर अभिनंदन का नाम लिखा है। साथ ही जर्सी पर नंबर 1 लिखा है।

मौत को मात देकर भारत का अभिनंदन देश वापस आ चुका है। हर किसी की जुबान में देश हीरो का नाम है। हर कोई अपने-अपने तरीके से वायुसेना के विंग कमांडर को सलाम कर रहा है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जांबाज को सलामी दी है। टीम इंडिया ने एक टी-शर्ट जारी की जिस पर विंग कमांडर अभिनंदन का नाम लिखा है। शुक्रवार को ही BCCI ने नई टी-शर्ट लॉन्च की। इसी जर्सी को पहन कर टीम इंडिया के खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेलेंगे। जर्सी पर नंबर 1 लिखा है। इसका मतलब है कि अभिनंदन को सभी खिलाड़ियों से ऊपर रखा गया है। बाकी खिलाड़ियों का नंबर उसके नीचे ही होगा।

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने भी वायुसेना के जाबांज को सलाम किया है। उन्होंने अभिनंदन की घर वापसी पर खुशी जताई है। विराट ने अभिनंदन का एक कैरीकेचर अपने ट्विटर पर जारी करते हुए लिखा, ”आप ही असली हीरो हैं, हम आपको सर झुका कर सलाम करते हैं। जय हिंद”

कैप्टन विराट कोहली के अलावा उपकप्तान रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी सोशल मीडिया पर अभिनंदन को सलामी दी। आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के दौरान भी टीम इंडाय ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर मैच खेला था। इसके साथ शहीदों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा था।

इसे भी पढ़ें: लौट आया है भारत का ‘अभिनंदन’, पढ़िए गिरफ्तारी से रिहाई तक की पूरी कहानी

गौरतलब है कि जब विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में थे तो बिना किसी झिझक के पाकिस्तान की सेना के जवानों का जवाब दे रहे थे। जिससे ना केवल भारतीय, बल्कि पाकिस्तान के लोगों ने भी अभिनंदन के साहस को सलाम किया था और उनकी रिहाई की मांग की थी।

इसे भी देखें Wing Commander Abhinandan Wardhaman भारत लौटे

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.