जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान में खलबली, दी धमकी, लिया ये फैसला

जम्मू-कश्मीर से विशेष अधिकार छीने जाने के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। कश्मीर से धारा 370 और 35-A हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने के प्रस्ताव को अवैध कदम बताय। उन्होंने कहा कि इससे कश्मीर में शांति और सुरक्षा खत्म हो जाएगी। इमरान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति में बदलाव संयुक्त राष्ट्र संकल्पों का उल्लंघन है।

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के कश्मीर पर की गई घोषणा को खारिज करता है और वो अपने रुख से अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराएगा। उन्होंने ट्वीट कहा, “पाकिस्तान, भारत अधिकृत जम्मू-कश्मीर के बारे में की गई घोषणा की निंदा करता है और उसे खारिज करता है। हमारा इरादा पाकिस्तान दौरे पर आ रहे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ बड़े पैमाने पर अपने रुख को दृढ़ता से रखने का है।”

उधर, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मंगलवार को कोर कमांडर की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद के हालात पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा नियंत्रण रेखा के हालात को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

गौरतलब है कि मौदी सरकार के नये फैसले के मुताबिक, अब जम्मू-कश्मीर लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश होंगे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी, जबकि लद्दाख बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.