पाकिस्तान: भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी अधिकारियों की नापाक हरकत

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्यौता नहीं मिलने से पाकिस्तान बौखला हुआ है। पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बौखलाहट भरा बयान दिया। अब पाकिस्तानी अधिकारियों ने घिनौनी हरकत की है

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में शामिल होने आए मेहमानों के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों ने बदसलूकी की। इंडियन एंबेसी के अधिकारियों ने इस्लामाबाद के सेरेना होटल में इफ्तार पार्टी दी थी। इस पार्टी में पाकिस्तान के कई मेहमानों को भी न्यौता दिया गया था।

खबरों के मुताबिक इफ्तार पार्टी शुरू होने से पहले जब लोगों के आने के सिलसिला शुरू हुआ तो पाकिस्तानी अधिकारियों ने मेहमानों के साथ धक्का-मुक्की की। कई लोगों की कई बार जांच की गई। जबकि कई लोगों को तो पार्टी में शामिल होने के लिए अंदर ही नहीं जाने दिया गया। इस हरकत के बाद भारतीय अधिकारियों और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच बहस भी हो गई।

पाकिस्तानी अधिकारियों की इस हरत के लिए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने खेद भी जताया। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिसारिया कहते नजर आ रहे हैं कि वो उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जो लोग यहां आए। साथ ही मेहमानों के साथ हुई बदसलूकी के लिए माफी भी मांगते नजर आए।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी अधिकारियों की ये बद्तमीजी नई नहीं है। अधिकारी पहले भी इस तरह की हरकत करते रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में भी जानबूझकर भारतीय राजनयिकों को परेशान करने के लिए उनके घरों की बिजली काट दी गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.