कर्नाटक निकाय में कांग्रेस की प्रचंड जीत, बीजेपी की बड़ी हार, विपक्ष ने पूछा, एक हफ्ते में बदल गए वोटर या EVM का कमाल?

कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही विपक्ष ने ईवीएम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के ठीक एक हफ्ते बाद कनार्टक निकाय चुनाव के नतीजे आए हैं। इस चुनाव में शानदार जीत के बाद कांग्रेस पार्टी ने दो अहम सवाल पूछे हैं। पहला ये कि ये वही जनता है, जिसने कुछ दिन पहले कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के खिलाफ वोट किया था और गठबंधन को बुरी तरह हार मिली थी। ऐसे में पार्टी का सवाल ये है कि आखिर एक हफ्ते के अंदर मतदाता का मूड कैसे बदल गिया?

कांग्रेस का कहना है कि निकाय चुनाव में ईवीएम राज्यस्तर के चुनाव अधिकारियों के कब्जे में था, जिन्होंने चुनाव अपने स्तर पर करवाया। वहीं जब लोकसभा चुनाव हुए थे, तो उस वक्त ईवीएम सीधे तौर पर केंद्र से निगरानी की जा रही थी। पार्टी ने सवाल पूछा है कि कहीं इसी वजह से तो नहीं नतीजे ठीक आए हैं और उसे बंपर जीत मिली है।

निकाय चुनाव कांग्रेस और जेडीएस ने अलग-अलग लड़ा है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 56 शहरी स्थानीय निकायों में 1,221 वार्डों में से कांग्रेस ने 509 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी के खाते में 366 स्थानों पर जीत मिली। अकेले चुनाव लड़ने वाली जेडीएस को 174 वार्डों में जीत मिली, जबकि 160 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजई हुए हैं। इसके अलावा बीएसपी को 3, सीपीआईएम को दो और अन्य दलों को 7 सीटें मिलीं।

7 नगर परिषदों के 217 वार्डों, 30 नगरपालिका परिषदों के 714 वार्डों और 19 नगर पंचायतों के 290 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। कांग्रेस ने नगर परिषदों में 90 वार्ड जीते, जबकि बीजेपी और जेडीएस ने क्रमशः 56 और 38 वार्ड जीते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.