पाकिस्तान के सियालकोट शहर में 1 हजार साल पुराने हिंदू मंदिर को 72 साल बाद लोगों के लिए फिर से खोला गया है।
धारोवाल में शिवालय तेज सिंह मंदिर का निर्माण सरदार तेजा सिंह ने करवाया था और बटवारे के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। पाकिस्तान की सामा टीवी के मुताबिक, भारत में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के विरोध में 1992 में भीड़ ने इस मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद से सियालकोट के हिंदुओं ने यहां जाना बंद कर दिया।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। सामा टीवी से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के हिंदू नागरिक ने कहा, “मंदिर को खोले जाने के सरकार के फैसले की हम सराहना करते है। अब हम जब चाहें, तब यहां आ सकते हैं।”
उपायुक्त बिलाल हैदर ने कहा कि लोग जब चाहें तब यहां आ जा सकते हैं। वहीं सरकार ने कहा है कि मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.