उन्नाव रेप केस: CBI करेगी पीड़ित के सड़क हादसे की जांच

उन्नाव रेप पीड़ित के कार हादसे की जांच सीबीआई करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश पीड़ित के चाचा की तरफ से दर्ज हुई FIR के बाद की है।

पीड़ित के चाचा जेल में बंद हैं और डीएम नेहा शर्मा उनसे मिलने गईं थी। जेल से ही पीड़ित के चाचा ने सीबीआई जांच की तहरीर लिख कर दी थी। वहीं इस पूरे मामले में विधायक कुलदीप सेंगर और उसके भाई सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अस्पताल में भर्ती उन्नाव रेप पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। लखनऊ ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि हादसे की वजह से फेफड़ों में चोट लगी है। इसके साथ ही पीड़ित के दाहिने कॉलर की हड्डी और दाईं तरफ की कुछ पसलियां, दाहिने हाथ और दाहिने पैर में फ्रैक्चर है। कुछ वक्त के लिए पीड़ित को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही पीड़ित की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित की चाची और मौसी की मौत हो गई है। जबकि उसके वकील और खुद पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस ट्रक ने कार को टक्कर मारी उसके नंबर को ग्रीस लगाकर ढका गया है। इसी वजह से शक हुआ है कि ये हादसा कहीं साजिश के तहत तो नहीं कराया गया है। इसके साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि ट्रक गलत दिशा में आ रही थी।

पीड़ित की कार के हादसे के बाद से ही मामला गरमाया हुआ है। पूरे विपक्ष ने मामले को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। वहीं कुछ लोगों ने लखनऊ और दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना भी दिया। आपको बता दें कि रेप केस की पहले से ही सीबीआई जांच चल रही है।

कौन हैं कुलदीप सिंह सेंगर?

कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी विधायक हैं। 2017 में एक लड़की का गैंगरेप हुआ था। जिसका मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर है। जून 2017 में कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.