पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की कश्मीर के मसले पर भारत को गीदड़भभकी

भारत की सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किया है। तभी से पाकिस्तान के नेता बेचैन है। हर दिन पाकिस्तान के नेता भारत को गीदड़भभकी देते रहते हैं।

इसी कड़ी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इंडिया को फिर से गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान के लोगों को संबोधित करते हुए इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा। उन्होंने कहा कि वो एक ऐसे मंच पर आ गए हैं जहां कश्मीर को लेकर फैसला लेने की जरूरत है कि क्या किया जाना चाहिए। इमरान खान ने कहा कि कश्मीर के लिए वो हर हद तक जाएंगे। अगर नौबत युद्ध की आई तो वो भी करेंगे। इमरान ने आगे कहा कि दोनों देशों के पार परमाणु हथियार हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं। ‘’मैंने कहा था कि हिंदुस्तान एक कदम लेगा तो हम आपके तरफ दो कदम आएंगे। मैंने भारत से कहा था कि कश्मीर मामले का हल बातचीत से निकले।  लेकिन हमें मुद्दे मिलते रहे। जब भी हम कश्मीर पर बात करना चाहते थे, वो आतंकवाद पर बोलते रहे। इस बीच हिंदुस्तान में आम चुनाव आ गए और हमने उनके पाकिस्तान विरोधी अभियानों को देखा।’’

 इमरान खान ने कहा कि वो कश्मीर के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने पर सफल रहे। दुनिया के सभी प्रमुख देशों से इस संबंध में बातचीत की है। यूनाइटेड नेशन में 1965 के बाद पहली बार कश्मीर मामले पर चर्चा हुई। विदेशी मीडिया भी कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा कर रही है। इमरान खान ने कहा कि वो UN की जनरल असेंबली में 27 सितंबर को कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे। दुनियाभर क मंच पर इस मुद्दे को उठाएंगे।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मे कहा कि भारत सरकार द्वारा 5 अगस्त को कश्मीर पर लिया गया फैसला तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कश्मीरियों के साथ किए गए वादे से मुकर जाना है। इमरान खान ने कहा कि कश्मीर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी गलती कर दी है। यह कश्मीरियों के लिए आजादी लेने का ऐतिहासिक मौका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.