G-7 समिट: पीएम नरेंद्र मोदी का कश्मीर मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को बियारिट्ज में जी-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के प्रमुखों के बीच कश्मीर के मुद्दे पर भी बातचीत हुई।

इसके बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें मोदी ने ट्रंप से दो टूक कह दिया कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला है। भारत इस मसले को हल करने के लिए किसी भी तीसरे देश के दखलअंदाजी नहीं चाहता। इसके बाद कश्मीर मसले पर तीन बार मध्यस्था की पेशकश कर चुके ट्रंप ने कहा कि मोदी से इस मुद्दे पर बात हुई। उन्हें विश्वास है कि कश्मीर के हालात उनके नियंत्रण में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और पाकिस्तान मिलकर अपनी समस्याएं सुलझा सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी की दोनों देशों के रिश्तों को लेकर तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत और अमेरिका लोकतंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर दुनिया की भलाई और प्रगति के लिए काम आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में दोनों मुल्क लगातार बातचीत कर रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप से जब पूछा गया कि G-7 समिट में क्या हासिल हुआ तो इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात इस समिट में हासिल हुआ। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते काफी मजबूत हैं और यह बड़ी बात हैं।

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिकी यात्रा के दौरान 22 जुलाई को कश्मीर के मसले पर मध्यस्था की पेशकश की थि। उन्होंने यही प्रस्ताव 2 अगस्त और 23 अगस्त को दोहराया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.