जब चीन ने की पीएम इमरान की ‘बेइज्जती’ तो थू-थू करने लगे पाकिस्तानी, कहा- भिखारियों के साथ ऐसा ही होता है

चीन को अपना खास दोस्त बताकर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर सीना चौड़ा करने वाले पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती हो गई है। पूरा पाकिस्तान पीएम इमरान खान पर थू-थू कर रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ‘बेल्ट एंड रोड’ समिट में शामिल होने के लिए इस वक्त चीन में हैं। समिट में शामिल होने के लिए जब इमरान खान चीन पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए न तो चीन के राष्ट्रपति पहुंचे और न ही कोई उनके मंत्री मंडल या देश काई बड़ा नेता। इमरान खान का स्वागत बीजिंद की म्यूनिसिपल कमेटी की डिप्टी सेक्रेट्री जनरल ली लिफेंग ने किया।

जैसे ही इमरान खाने के स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया में आईं पाकिस्तान के लोग इमरान खान और चीन पर थू-थू करने लगे। पाकिस्तान में इमरान खान का जमकर मजाक उड़ाया गया। पाकिस्तानी नागरिकों ने चीन को भी निशाने पर लिया। ट्विटर पर एक पाक नागरिक ने लिखा, “हम चीन का स्वागत सीमा पर जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान भेजकर करते हैं, लेकिन देखिए वो हमारा किस तरह स्वागत कर रहे हैं।”

इस पर एक दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि चीन जानता है कि भिखारी का स्वागत कैसे किया जाता है? जब भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चीन जाते हैं, वो भीख मांगना शुरू कर देते हैं।

‘बेल्ट एंड रोड’ समिट में शामिल होने के लिए पीएम इमरान खान चीन में चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। इमरान खान के साथ समिट में शामिल होने के लिए रेल मंत्री राशिद अहमद, जलदाय मंत्री मोहम्मद फैसल वावडा, वित्तीय सलाहकार डॉ. अब्दुल हाफिज शेख समेत कई मंत्री मौजूद हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.