UP Board Result: 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने रिज्लट घोषित कर दिया है।

12वीं कक्षा में तनु तोमर और 10वीं कक्षा में गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है। 10वीं क्लास टॉप करने वाले गौतम रघुवंशी को 97.17 फीसदी नंबर मिले हैं। शिवम ने 97 फीसदी अंकों के साथ 10वीं क्लास में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं तनुजा विश्वकर्मा ने 96.83 फीसदी अंकों के साथ 10वीं क्लास में तीसरा स्थान हासिल किया है। 10वीं क्लास में 80.07 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं क्लास में 70.06 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

12वीं क्लास में तनु तोमर ने 97.83 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 97.2 फीसदी अंकों के साथ भाग्यश्री हैं। वहीं 94.80 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर अकांक्षा हैं।

छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in आ फिर upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं मोबाइल पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्द देखने का तरीका बेहद आसान है।

छात्र ऐसे देखें UP Board 10th और 12th का रिजल्ट:

पहला कदम: छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

दूसरा कदम: वेबसाइट पर दिए गए 10वीं या 12वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें।

तीसरा कदम: अपना रोल नंबर सबमिट करें।

चौथा कदम: रोलंबर सबमिट करते ही आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

पांचवां कदम: वेबसाइट से आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी निकाल सकते हैं।

यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करने पर ये पेज दिखेगा

अगर आपको लगता है कि आपकी कॉपी सही से चेक नहीं हुई या आपको कम नंबर हैं मिले हैं तो आप पुनर्मूल्यांकन  के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियमों के मुताबिक, एक विषय के पेपर का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 7 फरवरी से 2 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा में करीब 32 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 12वीं के लिए 26 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.