जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर पाकिस्तान की सबसे बड़ी धमकी, इमरान ने अपने संसद में दिया ये बयान

जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा धारा 370 खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीने जाने के बाद इस मुद्दे पर पाकिस्तान ने संसद का विशेष सत्र बुलाया था। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने धमकी भरे लहजे में कहा कि भारत के इस कदम से पुलवामा जैसी घटनाएं बढ़ेंगी। इमरान ने कहा कि भारत हमारे ऊपर आरोप लगाकर हमला कर सकता है, जिसका हम जवाब देंगे।

इमरान खान ने कहा, “भारत हमारे ऊपर हमला करेगा और हम जवाब देंगे। दोनों तरफ से युद्ध हो सकता है। अगर हम अपने आखिरी कतरे तक लड़ते रहे तो जंग में कौन जीतेगा, कोई भी नहीं। पूरी दुनिया के लिए दुखद नतीजा होगा।”

इमरान खान ने निशाना साधते हुए कहा कि भारत की विचारधारा नस्लवादी है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी विचारधारा को बनाए रखने के लिए अपने देश के कानून और अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। इमरान ने कहा कि अब भारत कश्मिरियों को और दबाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया ध्यान दे। इमरान ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर दुनिया भर के नेताओं से अपनी चिंताओं को लेकर अवगत कराऊंगा और उन्हें इस बारे में बताऊंगा। इमरान खान का ये बयान भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के फैसले के बाद आया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.