विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद के ऊपर लात और घूंसे बरसाए गए हैं। साथ ही उनके ऊपर अंडे भी फेंके गए।
पाकिस्तान के रेल मंत्री और अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख रशीद पर लंदन में उस वक्त हमला हुआ, जब वो एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद एक होटल से निकल रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शेख रशीद की पिटाई करने के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए।
पाकिस्तान के रेल मंत्री पर हमला करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की इकाई पीपुल्स यूथ आर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की ग्रेटर लंदन महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने ली है। उन्होंने कहा कि शेख राशिद ने पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। इसाके विरोध में उन्होंने ये कदम उठाया। आसिफ अली खान और समाह नाज ने कहा कि शेख रशीद को उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि उन्होंने उनके खिलाफ विरोध जताने के लिए सिर्फ अंडे फेंके और सभ्य तरीके से उनका विरोध किया।
शेख रशीद के ऊपर हुए हमले को लेकर अवामी मुस्लिम लीग ने प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा है कि इस घटना का कोई वीडियो उनके पास नहीं है। अवामी मुस्लिम लीग इस हमले के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने को लेकर विचार कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.