पाकिस्तान सिखों के लिए जहन्नुम बन गया है! अब पेशावर में सिख युवक की हत्या

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा में हुए हमले को लेकर दुनिया भर के सिखों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था, अब एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेशावर में एक सिख युवक की हत्या कर दी गई है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक युवक का शव चमकानी पुलिस स्टेशन के पास से बरामद हुआ है। मारे गए सिख युवक की पहचान रवींद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह मलेशिया में रहता था। फिलहाल शादी के लिए पाकिस्तान वापस आया था।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर भीड़ ने हमला कर दिया था। आरोप है कि भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया। हालांकि पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया कि पथराव नहीं किया गया था। वहीं पूरे मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुप्पी तोड़ती हुए गुरुद्वारे पर हमले की निंदा की।

क्या है मामला?

शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिख रहा है कि भीड़ ने गुरुद्वारे पर हमला किया। भीड़ का नेतृत्व करने वाला ननकाना साहिब से सिखों को निकालने समेत अन्य आपत्तिजनक बातें कर रहा है। साथ ही भीड़ में वह मुसलिम परिवार आगे था जिस पर एक सिख लड़की के जबरन अपहरण और परिवार के सदस्य से शादी करने का आरोप है। आरोप है कि भीड़ ने सिखों के पवित्रतम स्थानों में से एक की बेअदबी की।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.