पाकिस्तान की माली हालत बेहद खस्ता हो गई है। देश में महंगाई चरम पर है। सब्जियां बेहद महंगी हो गई हैं।
दूध-दही या मटन तो दूर अब तो रोजाना इस्तेमाल में आने वाली सब्जियों के दाम भी आसमान पर हैं। स्थिति ये है कि रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली 51 वस्तुओं में से 43 के दाम में बीते साल की समान अवधि की तुलना में बीते हफ्ते 289 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में टमाटर तो 200 से 300 किलो तक बिक ही रहा था, अब इस सीजन की सामान्य सब्जी गोभी भी यहां डेढ़ सौ रुपये किलो तक बिक रही है। अदरक का हाल ये है कि अगर इसे कोई एक किलो खरीदना चाहे तो उसे जेब से पूरे 500 रुपये निकालने होंगे। प्याज 200 रुपये किलो मिल रहा है, जबकि चीनी 90 रुपये किलो मिल रही है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबाकि, पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार यह दिन आया है जब कराची में टमाटर तीन सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है। टमाटर की थोक कीमत ही 200 रुपये किलो से ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टमाटर की इस कीमत की वजह देश में इसके पैदावार में कमी और पड़ोसी ईरान और अफगानिस्तान से इसकी कम आवक है।
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान में महंगाई के दानव ने किस तरह से अपने गिरफ्त में लोगों को जकड़ रखा है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि बीते एक साल की समान अवधि की तुलना में बीते हफ्ते रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली 51 वस्तुओं में से 43 के दाम में 289 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, फलों के दाम में आग लगी हुई है। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में इस वक्त एक किलो पपीता 160 रुपये में बिक रहा है। एक दर्जन केले के लिए लोगों को 120 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सेब, नाशपाती, अनार.किसी भी फल का भी यही हाल है। समस्या सिर्फ शाकाहार की ही नहीं है। मांसाहारी भी महंगाई से इतने ही त्रस्त हैं। बकरे का एक किलो मांस 900 रुपये किलो में मिल रहा है।
पूरे देश में महंगाई की वजह से मचे हाहाकार ने सरकार की नींद उड़ गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने महंगाई पर निगाह रखने के लिए एक विशेष इकाई बनाई है। इमरान के आर्थिक मामलों के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख और वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में ये सूचना दी। उन्होंने बताया कि सरकार महंगाई पर काबू पाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.