उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: खजुरी पंचायत भवन बना शोपीस! ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक के खजुरी ग्राम पंचायत में लाखों रुपये खर्च करके बनाया गया पंचायत भवन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता की वजह से उपयोगहीन साबित हो रहा है। 15 से 20 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन में न तो पंचायत सहायक बैठ रहे हैं और न ही सचिव, जिसके चलते ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र और खतौनी जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए आज भी ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

लाखों खर्च, फिर भी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण

सरकार की ओर से ग्रामीणों को गांव में ही सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने की मंशा से पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया। भदौरा ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के निर्देश दिए गए थे और ज्यादातर जगहों पर भवन एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। इन भवनों के लिए कम्प्यूटर, कुर्सी, मेज, आलमारी और इन्वर्टर जैसे जरूरी उपकरण भी खरीदे गए, लेकिन यह सामान पंचायत भवन में न लगकर ग्राम प्रधानों के घरों की शोभा बढ़ा रहा है।

पंचायत सहायक गायब, मानदेय जारी

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक अक्सर नदारद रहते हैं और फिर भी हर महीने मानदेय उठाते हैं। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी के जिम्मे एक से अधिक गांवों का काम है और वे ज्यादातर समय ब्लॉक मुख्यालय पर ही बिताते हैं। इससे ग्राम पंचायत स्तर पर कामकाज ठप हो गया है और ग्रामीणों को छोटे-छोटे प्रमाणपत्र के लिए कई दिनों तक परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान भी समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं, जिससे भवन बनने के बावजूद यह सिर्फ ताले में बंद पड़ी इमारत बनकर रह गई है।

प्रशासन का जवाब

इस मामले पर भदौरा खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने कहा कि खजुरी पंचायत भवन में जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा और भवन में नियमित रूप से कामकाज सुनिश्चित कराया जाएगा।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.