उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला के नेतृत्व में दिलदारनगर जंक्शन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव से मुलाकात कर रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दिलदारनगर स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई।

यात्रियों और व्यापारियों की समस्याएं उठाई गईं

ज्ञापन में बताया गया कि दिलदारनगर से सुबह और शाम ताड़ीघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को गाजीपुर सिटी तक विस्तार देने की जरूरत है। इसके साथ ही विक्रमशिला एक्सप्रेस, पटना-गोमती नगर वंदे भारत, अर्चना एक्सप्रेस (पटना-जम्मू तवी), पूर्वा एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव दिलदारनगर जंक्शन पर अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत दिलदारनगर जंक्शन का विकास तो किया जा रहा है, लेकिन लंबी दूरी और महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव न होने से स्थानीय यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय, वाराणसी या बक्सर जाना पड़ता है, जबकि दिलदारनगर जंक्शन खुद एक प्रमुख स्टेशन है जहां दूर-दराज से यात्री आते हैं।

उन्होंने कहा कि यह मांग पूरी तरह जनहित में आवश्यक है और इसके लागू होने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार को भी गति मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में मुन्ना रौनियार, सुदामा गुप्ता, वसीम राइनी, गणेश रौनियार, सुधाकर तिवारी, गोलू गुप्ता और सोनू राय समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.