मुश्किल में इमरान खान की कुर्सी, ये है वजह

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी जा सकती है। इसकी वजह है लाहौर हाईकोर्ट में दायर उनके खिलाफ याचिका। जिसमें उन्हें अयोग्य करार देने की मांग की गई है।

पाकिस्तान अखबार डॉन के मुताबिक उन्होंने साल 2018 के आम चुनाव में नामांकन दाखिल करते वक्त दस्तावेजों में अपनी पूर्व पत्नी की एक बेटी से रिश्ता छिपाया था। 11 मार्च को मामले की सुनवाई होगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 62 और 63  में ‘सादिक और अमीन’ यानि ईमानदार और धर्मपरायण होने की शर्त लगाई गई है। इसी अनुच्छेद का हवाला देते हुए उनके खिलाफ ये याचिका दायर की गई है।

अखबार के मुताबिक याचिका में अना-लुइसा (सीता) व्हाइट की बेटी टायरिन जेड खान व्हाइट को इमरान खान की बेटी बताया गया हैं। इमरान खान ने नामांकन पत्र में टायरियन जेड खान व्हाइट के कथित पिता होने की बात छिपाई थी। सीता व्हाइट को लेकर पहले भी कई बार इमरान खान से सवाल पूछा जा चुका है। सीता व्हाइट ने भी अपनी बेटी टायरियन जेड खान व्हाइट को इमरान खान का  बायोलॉजिकल पिता बताया था।

आपको बता दें कि सीता व्हाइट रईस कारोबारी लॉर्ड गॉर्डन व्हाइट की बेटी हैं। हालांकि अब वो दुनिया में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि लॉर्ड गॉर्डन व्हाइट ने कहा था कि अगर उनकी बेटी सीता  ने इमरान खान से शादी की, तो उसको वो अपनी संपत्ति से फूटी कौड़ी भी नहीं देंगे। इसके  बाद इमरान खान और सीता व्हाइट की शादी नहीं हो पाई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.