‘अम्मा रही नहीं, अब मोदी हमारे डैडी हैं’

AIADMK ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पिता बताया है। तमिलनाडु के दूध और डेयरी विकास मंत्री केटीआर बालाजी ने कहा है कि पीएम मोदी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम कार्यकर्ताओं के पिता समान हैं।

ये बयान उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में दिया। दरअसल पत्रकारों ने उनसे उनकी पार्टी और बीजेपी के गठबंधन को लेकर सवाल पूछा था कि जब जयललिता ने बीजेपी से गठबंधन नहीं किया तो मौजूदा AIADMK नेतृत्व इस तरह का गठबंधन कैसे कर रहा है। जवाब में मंत्री बालाजी ने कहा कि वो अम्मा का फैसला अलग था, लेकिन अम्मा जैसी बड़ी शख्सियत की गैरमौजूदगी में मोदी ही हमारे डैडी हैं, यही नहीं उन्होंने मोदी को इंडिया का डैडी तक बता दिया।

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तमिलनाडु में जयललिता की पार्टी AIADMK के साथ गठबंधन किया है। पत्रकारों ने बालाजी से पूछा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जयललिता ने कहा था कि तमिलनाडु की लेडी मोदी से बेहतर है तो अब बीजेपी के साथ उनका गठबंधन कैसे हो सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जयललिता मोदी के खिलाफ नहीं थीं, वो बस दुनिया को ये बताना चाहती थीं कि तमिलनाडु में भी एक बेहतरीन नेतृत्व मौजूद है। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण की सियासत में ‘तमिलनाडु की लेडी या गुजरात के मोदी’ का नारा खूब चला था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.