मसूद अजहर पर बैन को लेकर किसने क्या कहा?

भारत के नंबर एक दुश्मन को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कूटनीति ने चीन को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने बुधवार को आम सहमति से जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। इस पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फ्रांस ने इस फैसले का स्वागत किया है। देश में भी अलग-अलग राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही है।

मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस दिशा में कोशिश कर रहा था। संयुक्त राष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उस पर यही कहा जा सकता है कि देर आए दुरूस्त आए। ये नया भारत है। जहां 130 करोड़ जनता की दहाड़ विश्व में गूंज रही है। भारत की आवाज की कोई उपेक्षा नहीं कर सकता है।

मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी खुशी जताई है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर खुशी जताई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। पिछले एक दशक से भारत इस दिशा में कोशिश कर रहा था।

मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या यह सच है कि मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कराने के लिए पुलवामा और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के मुद्दे को हटा लिया गया? उमर ने कहा कि कश्मीर में आतंक का और पुलवामा का कोई जिक्र नहीं किया गया है। यह आश्चर्यजनक है कि प्रतीकात्मक जीत हासिल करने के लिए सीआरपीएफ के लोगों की बलिदानों को कितनी जल्दी बेच दिया गया।

एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस सफलता के लिए भारतीय राजनयिकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि आखिरकार ये 10 साल के बाद हो गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.