पूछताछ में अपूर्वा का बड़ा खुलासा, बताया- उसके और रोहित के बीच आया एक ‘बच्चा’…और कर दी हत्या

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ।

रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शुक्ला ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की रिमांड में अपूर्वा ने बता दिया है कि रोहित शेखर की आखिर उसने क्यों हत्या की। जब पलिस ने अपूर्वा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक बच्चे की वजह से उसने अपने पती रोहित शेखर को मौत के घाट उतार दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपूर्वा को शक था कि रोहित का उसकी रिश्ते में लगने वाली भाभी से अवैध संबंध हैं। अपूर्वा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रोहित का उसकी भाभी से गहरे संबंधन थे। उस महिला का एक बच्चा भी था, जिसे रोहित बेहद प्यार करता था। अपूर्वा का कहना है कि महिला चाहती थी कि रोहित शेखर की संपत्ति में उसके बच्चे को भी हिस्सा मिले।

अपूर्वा के अनुसार, महिला अक्सर ये कहती थी कि ये भी तो घर का ही बच्चा है। बच्चे को लेकर रोहित के लगाव को देखकर अपूर्वा का शक और गहरा गया था। पुलिस की पूछताछ में अपूर्वा ने बताया कि महिला की बातें उसे खटकती थीं। अपूर्वा ने पुलिस को बताया कि उसे लगता था कि ये बच्चा रोहित का ही है। महिला की शादी के 8 साल के बात उसका बच्चा हुआ था। अपूर्वा ने बताया कि उसे ये बात भी खटकती थी। अपूर्वा ने पुलिस को बताया कि इन सारी बातों ने उसे गलत कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.