एयर होस्टेज ने इस तरह बचाई 31 जिंदगियां, दुनियाभर में हो रही तारीफ

रूस में रविवार को हुए विमान हादसे के वक्त एयर होस्टेज ततयाना कसाटकिना ने अपनी सूझबूझ से कई लोगों की जिंदगियां बचाई।

एयर होस्टेज की इस बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। जिस वक्त प्लेन में आग लगी 34 साल की ततयाना कसाटकिना ने अपनी पूरी ताकत से लोगों को हवाई जहाज से बाहर फेंकना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक एयर होस्टेज ने कई लोगों का तो कॉलर पकड़ कर उन्हें बाहर फेंक दिया। ताकी उनकी जिंदगी बचाई जा सके। आग लगने के बाद हवाई जहाज में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग विमान से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अपना सामान भी ले जाना चाहते थे। जिसकी वजह से रास्ता ब्लॉक हो गया। एयर होस्टेज ततयाना कसाटकिना उन लोगों को आगे बढ़ाने के लिए धक्का देने शुरू कर दिया और बाहर निकाला।

एयर होस्टेज के मुताबिक जैसे ही प्लेन रुका लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। ततयाना कसाटकिना ने बताया कि उन्हें कोई यात्री नहीं दिख रहा था। वो बस यात्रियों का कॉलर पकड़ कर उन्हें दरवाजे से बाहर फेंक रही थीं। ततयाना ने आगे बताया कि जैसे ही उन्होंने इमरजेंसी दरवाजा खोला उन्हें आग की लपटें दिखीं। हर तरफ काला धुआं फैल गया। विमान में मौजूद लोग चिल्ला रहे थे। हर कोई अपनी सीट छोड़ कर आगे की तरफ दौड़ रहा था। इस दौरान प्लेन ठीक-ठाक रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। अब लोग जान बचाने के लिए इस एयर होस्टेज का शुक्रिया कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: वीडियो: रूस में बहुत बड़ा विमान हादसा, धू-धू कर जला विमान

आपको बता दें कि रूस के मॉस्को में रविवार को उड़ान भरते ही विमान में आग लग गई थी। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 78 यात्री सवार थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

49 minutes ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.