धारा 370 पर बीजेपी को नहीं मिला सहोयगी एलजेपी का साथ, चिराग पासवान ने कही ये बड़ी बात

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर एक बार फिर से बहस छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है अगर हमारी सरकार बनी तो कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे।

जहां बीजेपी धारा 370 के खिलाफ है, वही उसकी सहयोगी दल एलजेपी ने इस बात पर समर्थन देने से इनकार कर दिया है। एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान के बेटे और पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में शामिल धारा 370 को खत्म करने की बात है, लेकिन हमारी पार्टी के घोषणा पत्र में इस तरह का कोई जिक्र नहीं है। चिराग पासवान ने कहा बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 खत्म करने की बात कही है। इसलिए उनके नेता और पार्टी अध्यक्ष इस तरह का बयान दे रहे हैं। हर पार्टी का अपना मेनिफेस्टो होता है और वो उसी मुद्दे पर चुनाव लड़ती है।

पूछे जाने पर कि क्या जब एनडीए की सरकार बनेगी तो आप धारा 370 का समर्थन करेंगे। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी हम लोग अपने-अपने मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। जब हमारी सरकार बनेगी तो इसपर बैठकर विचार करेंगे।

एक अन्य सवाल के जवाब में जब चिराग पासवान से पूछा गया कि राम माधव ने कहा है कि इस बार एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनने की स्थिति में दूसरे दलों से संपर्क किया जा सकता है। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि राम माधव ने जो बयान दिया है वो इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। हमें विश्वास है कि एनडीए दोबारा सरकार बनाने जा रही है।

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.