रूस और क्रीमिया को अलग करने वाले केर्च जलडमरू मध्य के पास भीषण आग लगने से कई भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। तुर्की और भारत के नाविकों को मिलाकर 14 लोगों की मौत हुई है।
दोनों ही जहाजों में भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। क्रीमिया के प्रधानमंत्री ने भी इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि दोनों जहाजो में सोमवार रात को तेल स्थानांतरित करते वक्त भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी की वजह से यह हादसा हुआ है।
दोनों जहाजों पर 32 क्रू सदस्य सवार थे। जहाज कैंडी में चालक दल के 17 सदस्य थे, जिनमें 8 भारतीय और 9 तुर्की के नागरिक थे, जबकि मेस्ट्रो जहाज में 7 भारतीय और 7 तुर्की और एक लीबिया का प्रशिक्षु सवार था। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके है और 12 लोगों को बचाया जा चुका है। बाकी किसी के बचने की संभावना नहीं है।दोनों ही पोत पूरी तरह से जलकर राख हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की गहमर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के बसुका गांव में ग्राम प्रधान पर…
उत्तर प्रदेश शासन भले ही अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के सख्त…
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले…
उत्तर प्रदेश सरकार भले ही परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये…
गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील क्षेत्र के उसिया ग्राम पंचायत भवन में एक सम्मान समारोह…
This website uses cookies.