शेख हसीना फिर बनेंगी बांग्लादेश की ‘बिग बॉस’, चौथी बार संभालेंगी देश की कमान

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चौथी बार देश की कमान संभालेंगी। उनकी पार्टी आवामी लीग ने शानदार जीत दर्ज की है।

खुद शेख हसीना ने अपने चुनाव क्षेत्र गोपालगंज-3 से एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्हें 2,29,539 वोट मिले जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी बीएनपी के उम्मीदवार को महज 123 वोट मिले। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आवामी लीग के नेतृत्व में बने गठबंधन ने 300 में से 266 सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। हालांकि चुनाव 299 सीटों पर हुआ था।

दूसरी तरफ बांग्लादेश के विपक्षी एनयूएफ गठबंधन ने चुनाव परिणाम को खारिज कर दिया है। एनयूएफ ने निष्पक्ष कार्यवाहक सरकार के अंतर्गत फिर से मतदान कराने की मांग की है। इस गठबंधन में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बीएनपी भी है।

बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी वाले इस देश में रविवार को हुए मतदान में करीब 10.4 करोड़ मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। बांग्लादेश में पहली बार EVM से मतदान हुआ है। मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि हजारों लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान से 1971 में अलग होने के बाद से अलग देश बने बांग्लादेश में ये 11वां आम चुनाव है। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सजा पाने वाली खालिया जिया के चुनाव लड़ने पर पाबंदी है। जबकि रहमान कानून से बचने के लिए फिलहाल लंदन में रह रहे हैं। रहमान को 2004 में एक रैली में हथगोले से हमले की साजिश रचने के मामले में उम्रकैद की सजा दी गई है। उस रैली में आवामी लीग के 24 नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.