Categories: EntertainmentNews

दीपिका कक्कड़ बनीं ‘बिग बॉस’ 12 की विजेता, पढ़िए ‘बिग बॉस’ में कैसा रहा उनका सफर?

बिग बॉस 12 के फिनाले के रिजल्ट सामने आ गए हैं। दीपिका कक्कड़ ‘बिग बॉस’ सीजन 12 विनर बनी हैं। उन्होंने श्रीसंत को हराया है।

छोटे परदे की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ‘बिग बॉस’ सीजन 12 की ट्रॉफी जीत ली है। रिएलिटी शो के फिनाले में उन्हें विजेता घोषित किया गया। फाइनल में दीपिका ने क्रिकेटर श्रीसंत को हराया दिया है। श्रीसंत इस रियलिटी शो में दूसरे नंबर पर रहे। जबकि दीपक ठाकुर तीसरे नंबर रहे। दीपिका को 30 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली।

बिग बॉस से पहले दीपिका सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में सिमर के रूप में नजर आई थीं। दीपिका डांस रियलटी शो ‘नच बलिए’ में भी आ चुकी हैं। इस शो में उनके पार्टनर शोएब थे। शो शुरू होने के कुछ दिन पहले ही दीपिका की शोएब इब्राहिम से शादी हुई थी। शो में दीपिका कई बार शोएब को मिस करती हुई दिखाई दीं। शो में दीपिका और श्रीसंत के अच्छी बॉन्डिंग हो गई। दोनों के भाई-बहन का प्यारा सा रिश्ता फैन्स को खूब पसंद आया।

बता दें कि इस बार बिग बॉस में इस बार 17 कंटेस्टेंट और 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री हुईं। इनमें मेन कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा, सौरभ पटेल, शिवाशीष मिश्रा, दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, निर्मल सिंह, नेहा पेंडसे, अनूप जलोटा, जसलीन मथारू, सृष्टि रोडे, सोमी खान, सबा खान, दीपक ठाकुर, उर्वशी वाणी, कृति वर्मा, रोशमी बानिक और श्रीसंत रहे। वहीं वाइल्ड कार्ड से जिन कंटेस्टेंट की एंट्री हुई, उनमें सुरभि राणा, मेघा धाड़े और रोहित सुचांती के नाम शामिल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.