श्रीलंका में बुर्का-नकाब समेत चेहरा ढकने वाली हर चीज बैन, ये है वजह

आतंकी हमले से दहली श्रीलंका में सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए बुर्का-नकाब के साथ चेहरे को ढकने वाले सभी तरह के कपड़ों पर बैन लगा दिया है।

ये फैसला वहां के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। श्रीलंका की सरकार के मुताबिक, “चेहरा ढकने वाली कोई भी ऐसी चीज जिससे शख्स के पहचान में दिक्कत होती है उसे आपातकालीन प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित किया जाता है, इस बावत राष्ट्रपति द्वारा फैसला लिया गया है।” सरकार का ये फैसला 29 अप्रैल से लागू हो गया है।

मैत्रीपाला सिरिसेना के दफ्तर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये बैन राष्ट्रीय सुरक्षा स्थापित करने के उद्देश्य से लगाया गया है।  इस फैसले के साथ ही श्रीलंका उन देशों के समूह में शामिल हो गया है जहां आतंकी हमले को रोकने के लिए इस तरह के कदम उठाए गए हैं। डेली मिरर अखबार के मुताबिक चाड, कैमरून, गाबोन, मोरक्को, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम और उत्तर पश्चिम चीन के मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में बुर्का पहनने पर बैन है।

आपको बता दें कि 21 अप्रैल को श्रीलंका में ईस्टर मनाया जा रहा था, उसी दौरान वहां सुबह गिरिजाघरों और फाइव स्टार होटलों में 6 धमाके और दोपहर में 2 धमाके हुए। इसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए। जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कुछ दिनों के बाद इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.