लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में 62 फीसदी मतदान, सबसे हॉट सीट बेगूसराय में भी वोटिंग

लोकसभा के चौथे चरण के लिए सोमवार को वोट डाले गए। चौथे फेज में 62 फीसदी मतदान हुआ। 2104 के मुकाबले ये 2 पर्सेंट कम है।

चौथे फेज में सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ। यहां 76 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चौथे चरण में एक बार फिर ममता बनर्जी के सूबे में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। आसनसोल में बीजेपी औक टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसके बाद बवाल बढ़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो ने पोलिंक अफसर को धमकी दी। टीएमसी की शिकायत पर इलेक्शन कमीशन ने बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।

इससे पहले बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो आसनसोल पोलिंग बूथ नंबर 199 पर पीठासीन अधिकारी को डांटते दिखे। कहासुनी के बाद बाबुल सुप्रियो जब पोलिंग स्टेशन से बाहर निकले को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सभी बूथों पर केंद्रीय बल तैनात करने की मांग की है।

बेगूसराय पर रही सबकी नजर

इस फेज में जिस सीट पर पूरे देश की निगाह थी वो बेगूसराय की सीट रही। यहां बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मैदान में हैं, वहीं सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार उनके मुकाबले चुनावी मैदान में हैं। जबकि आरजेडी ने डॉ. तनवीर हसन को अपना उम्मीदवार बनाया है। तीनों ही उम्मीदवारों ने अलग-अलग बूथों पर जाकर वोट डाला। गिरिराज सिंह मतदान शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही वोटिंग के लिए पहुंच गए। जबकि कन्हैया कुमार भी लाइन लग कर वोट डालने का इंतेजार करते नजर आए और एक आम मतदाता कि तरह वोट डाला। वहीं तनवीर हसन ने भी अपने मताधिका का इस्तेमाल किया है। वोटिंग के बाद सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा किया।

फोटो: न्यूज नुक्कड़

 बेगूसराय में लोकतंत्र की एक और अच्छी तस्वीर देखने को मिली यहां 120 साल की महिला वोट डालने के लिए पहुंची।

फोटो: न्यूज नुक्कड़

आपको बता दें कि अब तीन चरणों का मतदान और होना है। 6 मई को पांचवे चरण का मतदान होगा। जबकि 19 मई को आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। 23 मई को नतीजे आएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.