Categories: IndiaIndia NewsNews

उत्तर प्रदेश के हरदोई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे

उत्तर प्रदेश के हरदोई मेंं ट्रेन हादसा हुआ है। यहां शाम 4:15 के करीब कोयले से भरी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

इस हादसे के बाद लखनऊ-दिल्ली रूट बाधित हो गया। गनीमत की बात ये रही इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। चश्मदीदों के मुताबिक डिब्बे उतरने से पहले मालगाड़ी को तेज झटके लगते देखा गया और देखते ही देखते बीच में लगे डिब्बे ट्रैक से उतरने लगे। डिब्बों के आपस में टकराने की वजह से तेज आवाज आने लगी।

इस हादसे में कई डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। उनके तमाम पार्ट्स डाउन ट्रैक पर भी आ गिरे जिसके बाद दोनों ट्रैकों को बंद कर दिया गया है। ड्राइवर ने बताया कि वह तय स्पीड से कम स्पीड पर चल रहा था, अचानक जोर का झटका लगने लगा और फिर डिब्बे पटरी से उतरने लगे। इस हादसे के बाद लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व डबल डेकर एक्सप्रेस रद कर दी है। जबकि 39 ट्रेनों का रट डायवर्ट कर दिया गया।

हादसे की असल वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया यह हादसा टूटी पटरी होने के चलते होने की आशंका जताई गई है। जिस ट्रैक पर मालगाड़ी जा रही थी, उस पर एक जगह पटरी टूटी साफ दिखाई पड़ रही है। माना जा रहा है कि हादसा इसी टूटी पटरी के चलते हुआ होगा।

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.