सूडान: फैक्ट्री में बहुत बड़ा धमाका, 18 भारतीय समेत 23 की मौत

सूडान की राजधानी खार्तूम में एक टाइल्स बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इसमें 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। जबकि 130 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 भारतीय लापता हैं। जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस वक़्त वहां 68 भारतीय वहां काम कर रहे थे। ज़्यादातर लोग यूपी, बिहार, हरियाणा, गुजरात और तमिलनाडु के रहने वाले थे। शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि पहचान तक नहीं हो पा रही है। खबरों के मुताबिल सलोमी फैक्ट्री में विस्फोट उस वक्त हुआ जब ईंधन का टैंकर गैस अनलोड कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक फैक्ट्री में विस्फोटक सामान असुरक्षित ढंग से रखा गया था। जिस वजह से तेजी से आग फैली। फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे। सूडान सरकार ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना की पुष्टि की है। सेंट्रल कमेटी ऑफ सूडान डॉक्टर्स ने पीड़ितों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर अपील की है। 24 घंटे इमर्जेंसी हॉटलाइन +249-921917471 जारी की गई है।

दूतावास की तरफ से कहा गया है कि 7 भारतीय अस्पताल में भर्ती है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। 34 भारतीय नागरिक सही सलामत हैं। सभी को सलूमी सिरेमिक फैक्ट्री में रखा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.