उत्तराखंड: त्रिवेंद्र कैबिनेट ने होमगार्डों को दी सौगात, लिए कई बड़े फैसले, देखें क्या है खास

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

त्रिवेंद्र कैबिनेट ने होमगार्डों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट ने होमगार्ड को 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने के फैसले पर मुहर लगा दी है। मतलब ये कि सरकार ने होमगार्डों का मानदेय 450 रुपये बढ़ाकर अब 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया है।

इसके साथ ही सरकार एरियर का 60 करोड़ रुपये का भुगतान 30 जुलाई, 2019 से देगी। इसके साथ ही सार्वजनिक अवकाश के दौरान होमगार्डों की ड्यूटी नहीं लगाने का सरकार ने फैसला लिया है। इसके अलावा भी त्रिवेंद्र कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं।

त्रिवेंद्र कैबिनेट के अहम फैसले:

  • सरकार ने लोनिवि एवं सिचांई विभाग वर्कचार्ज सेवा अवधि से पेंशन लाभ देने का फैसला किया है। 3050 कार्मिकों के लिए 2 करोड़ 35 लाख रुपये का एरियर चार किस्तों में दो वित्त वर्ष में सरकार देगी।
  • बिनसर ईको सेंसेटिव जोन में किसी भी नया गांव को अब नहीं जोड़ा जाएगा। इससे जुड़े प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
  • ग्राफिक एरा विश्वविद्याल का एक कैंपस कुमाऊं में सरकार खोलेगी।
  • मसूरी में बनाई जाने वाली लोनिवि का मल्टी लेबल पार्किंग के लिए 3 करोड़ 22 लाख का शुल्क एमडीडीए को नहीं देना होगा।
  • विश्व बैंक की यूडीएफ परियोजना में लोनिवि के 115 पद आपदा प्रबंधन में जोड़े जाएंगे।
  • अभियन्त्र सेवा में वित्तीय प्राधिकार में सरकार ने बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।
  • सैनिक कल्याण निदेशालय में तैनात अर्धसैनिक बलों का अब पूरा काम गृह विभाग देखेगा।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.