ताजा धमाकों से फिर थर्राया श्रीलंका, कलमुनिया शहर में हुए तीन धमाके

श्रीलंका में बम धमाकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तीन धमाकों से श्रीलंका दहल उठा है।

श्रीलंका में ये ताजा धमाके कलमुनिया शहर में हुए हैं। ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाको के संदिग्ध के घर पर पुलिस छापेमारी कर रही थी। इस दौरान तीन धमाके हो गए। फिलहाल धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के संदिग्ध के यहां तलाशी के दौरान पुलिस को इस्लामिक स्टेट के ड्रेस, झंडे, 150 जिलेटिन रॉड, 100000 बॉल बैरिंग और ड्रोन कैमरा मिला है। इतने बड़े पैमाने पर बम बनाने के सामान बरामद होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रीलंका में आतंकी और धमाके करने की फिराक में थे।

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों में 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी। साथ ही हमले का वीडियो भी जारी किया था। इस्लामिक स्टेट ने हमले को अंजाम देने में स्थानीय आतंकी संगठन की मदद ली थी। धमाके के आरोप में करीब 60 संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई थी। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।

जांच में ये बात सामने आई है कि हमलावरों को सैन्य प्रशिक्षण मोहिदीन नाम के एक शख्स ने दिया था। वहीं हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग विदेशों में और पूर्वी प्रांत, नुवारा एलिया और वानथाविलुवा के कुछ स्थानीय जगहों पर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों को जिम में शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया गया था। हमले के बाद से श्रीलंका हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इस तरह की आशंका जताई गई है कि श्रीलंका में अभी भी हलावरों ने कई जगहों पर बम छिपा रखे हैं। पुलिस छापेमारी कर इसका पता लगाने में जुटी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.