क्या बनारस से पीएम मोदी हार रहे हैं, आखिर काशी से नामांकन के बाद उन्होंने ये अपील क्यों की?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जो वोट करने की अपील की है उसी को आधार बना कर कांग्रेस ने उन पर हमला किया है।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का कहना है कि तीन चरणों में वोटिंग के बाद पीएम को अंदाजा हो गया है कि वो इस बार हार रहे हैं, इसीलिए लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को पीएम ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”कुछ लोग ऐसा माहौल बना रहे हैं कि मोदी तो जीत गया इसलिए वोट नहीं करोगे तो भी चलेगा। ऐसे लोगों की बातों में मत आइए और ज्यादा से ज्यादा तादाद में निकलकर मतदान करें।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजीव शुक्ला ने कहा कि हमारा भी फीडबैक यही है कि तीन फेज के मतदान में बीजेपी की हालत बुरी है। बीजेपी को उसकी उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिला है। यही वजह है कि पीएम ने नामांकन के बाद लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की है। शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी तीन चरणों में हुई वोटिंग का जो फीड बैक मिला उससे घबरा गए हैं। शुक्ला ने आगे कहा, ”जिस तरह से पीएम के नामांकन के दौरान एनडीए के ज्यादातर नेता मौजूद रहे, उससे साफ है कि मोदी जी अच्छी तरह जानते हैं कि इस बार उन्हें बहुमत नहीं मिलने वाला है। इसीलिए सहयोगी दलों पर भरोसा जता रहे हैं।”

कांग्रेस नेता ने पीएम के विकास वाले बयान को लेकर भी उन पर हमला बोला। राजीव शुक्ला ने कहा, ”मोदी जी ने वाराणसी में कहा कि अगले 5 साल परिणाम और प्रतिष्ठा के होंगे, मतलब है कि पिछले 5 साल में वो परिणाम नहीं दे पाए। उन्होंने 2014 में जो वादे किए थे, वह पूरा नहीं कर पाए।” इसके अलावा राजीव शुक्ला ने 2 करोड़ रोजगार, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों, कालाधन को लेकर भी प्रधनमंत्री को निशाने पर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.