ट्रंप ने कहा है कि वो सीमा पर दीवार बनाने के लिए जितने फंड की जरूरत है उसे जुटाने के लिए कुछ भी कर सकते है। जरूरत पर पड़ी तो इमरजेंसी की भी घोषणा कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप किसी भी कीमत पर मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने पर अड़ गए हैं। उनकी इस जीत की वजह से डोनाल्ड ट्रंप और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच जारी तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ट्रंप ने कहा है कि वो सीमा पर दीवार बनाने के लिए जितने फंड की जरूरत है उसे जुटाने के लिए कुछ भी कर सकते है। जरूरत पर पड़ी तो इमरजेंसी की भी घोषणा कर सकते हैं।
अमेरिका के एक चैनल से उन्होंने कहा कि वो नेशनल इमरजेंसी के करीब पहुंच चुके हैं। उनका आरोप है कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पॉलसी का कठोर रुख देशहित के खिलाफ है और वह खराब राजनीति कर रही हैं। आपको बता दें कि अगर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अमेरिका में इमरजेंसी लगा देते हैं तो मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड जुटाने के लिए उनकी राह आसान हो जाएगी। वो बिना संसद की मजूरी के ही फंड रिलीज कर सकेंगे।
डोनल्ड ट्रंप अगले हफ्ते मंगलवार को स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस की तरफ जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति का संबोधन आशावादी दृष्टिकोण और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने पर केंद्रित होगा। इसके साथ ही वह विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण को लेकर जारी विवाद और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को लेकर भी अपना रुख साफ कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.