अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: देश से विदेश तक लोगों ने किया योग, देखें तस्वीरें

पूरा देश आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। पूरब से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक में लोगों को योग के प्रति भारी उत्साह है। योग दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग योग कर रहे हैं।

नेता से लेकर मंत्री तक अलग-अलग स्थानों पर योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। योग दिवस पर योगगुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में योग किया। उनके साथ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी योग किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल अलग-अलग जगहों पर योग करते हैं। इस बार उन्होंने झारखंड की राजधानी रांची में योग किया। पीएम के योग को लेकर काफी तैयारी की गई  है। सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम कर लिए गए हैं। साथ ही साथ लोगों के बैठने के लिए दरी का इंतज़ाम भी किया गया है। इस बार के योग दिवस का मुख्य विषय हृदय के लिए योग यानि योग फॉर हार्ट रखा गया है।

अरुणाचल प्रदेश में ITBP के जवानों जवानों ने दिगारू नदी में योग किया। सिक्कम और हिमाचल प्रदेश में भी ITBP के जवानों ने योग किया।

देश के साथ ही विदेश से भी योग की तस्वीरें आई है। नेपाल में लोगों ने योग दिवस के मौके पर योग किया। जनकपुर के जानकी मंदिर में इंडियन एंबेसी की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत भारत की पहल के चलते हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव आने के बाद सिर्फ तीन महीने के अंदर इसके आयोजन का ऐलान कर दिया था। महासभा की तरफ से 11 दिसंबर 2014 को यह ऐलान किया गया कि 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके बाद दुनिया भर के लोग हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.