उत्तराखंड की बेटियों को त्रिवेंद्र सरकार की बड़ी सौगात, अब इन छात्राओं को मिलेंगे 51 हजार रुपये, ऐसे लें लाभ

उत्तराखंड की बेटियों को राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत बेटियों को दी जाने वाली राशि के दायरे को बढ़ा दिया है।

नंदा गौरा योजना के दयरे को बढ़ते हुए राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि अब प्राइवेट बोर्ड से 12वीं पास करे वाली छात्राओं को भी 51 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यही नहीं सरकार ने छात्राओं को एक और खुशखबरी दी है। पिछले साल इस योजना का लाभ लेने के लिए जो छात्राएं आवेदन नहीं कर पाई थीं, उन्हें भी सरकार ने राहत दी है। सरकार ने कहा है कि जो छात्राएं आवेदन नहीं कर पाई थीं वो 31 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं।

ये है नंदा गौरा योजना:

महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण विभाग नंदा गौरा योजना के तहत पहली दो बेटियों के जन्म पर 11-11 हजार रुपये और 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपये की राशि देता है। योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार ने पिछले साल पारिवारिक आय सीमा बढ़ाकर 72 हजार रुपये कर दी थी। इसके अलावा बेटियों के जन्म के 3 महीने के भीतर ही अभिभावकों को आवेदन करना होता था, लेकिन अब ये अवधि सरकार ने बढ़ाकर 5 महीने कर दी है। जाहिर है इसका सीधा लाभ जनता को मिलगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा रोजगार, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, दी जा रही है खास ट्रेनिंग

इसे भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात, काम सिखाने के साथ 15 हजार रुपये का भत्ता देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की वो रहस्यमयी जगह जहां होता है परियों का निवास, हनुमान जी यहां लेने आए थे संजीवनी! जानते हैं आप?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.