उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ कितना बढ़ गया?

उत्तराखंड में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को प्रदेश में 53 नए मरीज बढ़ गए। दून मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है।

सूबे में कोरोना के कुल केस 802 हो गए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट की जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को देहरादून में 25, हरिद्वार में 15, पौड़ी में छह, उत्तरकाशी में छह और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित केस मिला है। प्रदेश में सबसे नैनीताल जिले में सामने आया है। जिले में अब ततक कुल 229 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि राजधानी देहरादून में 210 केस हैं। इस बीच राहत की बात सिर्फ इतनी है कि 102 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस 692 है।

प्रदेश में कम्युनिटी स्प्रेड नहीं

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते कोरोना के केस के बीच राहत की बात ये है कि वायरस का संक्रमण सूबे में कम्युनिटी लेवल पर नहीं फैला है। प्रदेश मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि जितने भी पॉजिटिव केस आए हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जितने भी केस अब तक सामने आए हैं उनमें ज्यादातर मामले बाहर से लौटे प्रवासियों के संक्रमित होने के हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भले ही जून के महीने से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन उत्पल कुमार ने इस बात जोर दिया कि अभी बहुत एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे बाजार के खुलने में ढील दे रहे हैं, लेकिन लोगों को दुकानों में भीड़ इकट्ठा नहीं होने देनी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.