उत्तराखंड: बुजुर्ग का ‘ऑक्सीजन’ बनी अल्मोड़ा पुलिस, इस तरह की मदद

लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सामाजिक दायित्व को भी बखूबी निभा रही है और जरूरतमंदों की मदद आगे बढ़ कर कर रही है।

जो भी शख्स मदद के लिए पुलिस को आवाज देता है पुलिस उसके साथ खड़ी नजर आ रही है। चमोली के रहने वाले शख्स नारायण सिंह ने अल्मोड़ा पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से उनकी मदद की। दरअसल नारायण सिंह को कई सालों से फेफड़े में दिक्कत है। जिसकी वजह से उन्हें ऑक्सीजन लेने में तकलीफ होती है। इस वजह से उनको ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। उनका ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने वाला था। तभी उन्होंने इसको एडवांस में खरीदने की कोशिश की, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा था। जब काफी कोशिशों के बाद भी वो सिलेंडर का इंतजाम नहीं कर पाए तो उन्होंने मदद के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ऑफिसर फिरोज आलम ने उनके लिए हल्द्वानी से अपने निजी खर्चे पर ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाया। इसके बाद खुद पहले मोटर मार्ग उसके बाद नदी पार कर गए और नारायण सिंह तक सिलेंडर पहुंचाया। पुलिस की इस मदद की इलाके में हर कोई तारीफ कर रहा है। नारायण सिंह के परिवार ने एसएसपी अल्मोड़ा एवं चौकी प्रभारी खीड़ा को इसके लिए धन्यवाद दिया।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.